Prime Minister Internship Scheme 2026: छात्रों के लिए नई सरकारी Internship योजना, पात्रता, फायदे और आवेदन प्रक्रिया

Prime Minister Internship Scheme 2026

Prime Minister Internship Scheme 2026: अगर आप भी छात्र हैं और पढाई के साथ साथ सरकारी कामकाज का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो भारत सरकार के तरफ से एक योजना की शुरुआत की गयी है, जिसका नाम प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 हैं| सरकार के तरफ से शुरू की गयी इस योजना का उद्देश्य आज के समय में युवा केवल डिग्री तक ही नहीं बल्कि अनुभव भी होना जरुरी हैं|

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 के तहत चयनित छात्रो को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में काम करने का अवसर दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से छात्र मंत्रालय और विभागों में जाकर समझते हैं की सरकार कार्य कैसे करती हैं, फाइल कैसे बनती है और निर्णय कैसे लिए जाते हैं और योजनायें कैसे लागु होती है|

Table of Contents

Prime Minister Internship Scheme 2026 Overview

योजना का नाम प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026
शुरू करने वाला Government of India
लाभार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध छात्र
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया मेरिट / विभागीय चयन
अवधि 4 सप्ताह से 3 माह (संभावित)
लाभ अनुभव, प्रमाणपत्र, कौशल विकास
मानदेय विभाग के अनुसार
Prime Minister Internship Scheme 2026
Prime Minister Internship Scheme 2026

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 का उद्देश्य 

सरकार के तरफ से शुरू की गयी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 का उद्देश्य युवा छात्रो को सरकारी कामकाज का अनुभव प्रदान करना हैं| इस योजना को शुरू करने का सरकार का मकसद युवाओ को सिर्फ किताबो तक सीमित नहीं रखना चाहती हैं, बल्कि सारकार चाहती हैं की छात्र असली कार्य सीखे और देश की व्यवस्था को समझे , जिससे छात्र को आगे चलकर सही करियर चुनने में मदद मिल सके|

जब युवा छात्र सरकारी काम को समझते हैं तो उनमे जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है, जिससे युवाओं को जागरूक, समझदार और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 का योग्यता 

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 में आवेदन करके जो भी युवा छात्र लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए सरकार के तरफ से कुछ योग्यता निर्धारित की गयी है, जिसे नीचे बताया गया हैं|

  • इस योजना में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • स्नातक (Graduation), स्नातकोत्तर (Post Graduation) और शोध (Ph.D.) कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं|
  • आवेदन करने वाले छात्रो का कोर्स चालू होना चाहिए 
  • आवेदक की न्यूनतम आयु सामान्यतः 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा विभाग के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • इस योजना में लगभग सभी विषयों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • छात्र के पास पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अद्यतन बायोडाटा होना चाहिए।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 में आवेदन कैसे करे?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया हैं| आप नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करके बहुत ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं|

  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा 

Prime Minister Internship Scheme 2026

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुँचने के बाद “Register / पंजीकरण करें” वाले बटन पर क्लिक करें।
  • इसके अब आपको अपना नाम, ई-मेल ID, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  • सही जानकारी भरने के बाद OTP (One Time Password) आपके मोबाइल/ई-मेल पर आएगा, जिसके माध्यम से आपको पंजीकरण को पूरा करना होगा 
  • Prime Minister Internship Scheme
  • इसके बाद आपको एक लॉग इन डिटेल्स प्राप्त होगा , जिसके माध्यम से आपको लॉग इन करना होगा 
  • लॉग इन करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगी, जहाँ पर आपको अपनी शैक्षणिक जानकारी, पता, पहचान विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी 
  • इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा 
  • अब “Apply for Internship / इंटर्नशिप के लिए आवेदन करें” वाले विकल्प में जाना होगा 
  • जहाँ पर आपको अपनी पसंद के विभाग, मंत्रालय या कार्य क्षेत्र का चयन करना होगा 
  • एक बार जानकारी भरने के बाद Submit / जमा करें बटन पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म को सेव कर दे 
  • जब आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा तो स्क्रीन पर एक आवेदन संख्या (Application Number) दिखाई देगी, जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा 

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 में चयन प्रक्रिया 

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 में आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन आवेदन प्राप्त होने के बादसंबंधित विभाग द्वारा उनकी जांच की जाती है। छात्रों की शैक्षणिक योग्यता, रुचि और विषय की प्रासंगिकता के आधार पर चयन किया जाता है। कुछ मामलों में साक्षात्कार या अतिरिक्त मूल्यांकन भी हो सकता है।

चयनित छात्रों की सूची आधिकारिक माध्यम से जारी की जाती है। उन्हें ईमेल या पोर्टल के माध्यम से सूचना दी जाती है। चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और मेरिट आधारित होती है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके।

इंटर्नशिप के दौरान क्या काम करना होगा?

वैसे अभ्यार्थी जिनका चयन प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 में हुआ होगा, उन सभी चयनित छात्रो को इंटर्नशिप के दौरान छात्र सरकारी दफ्तर में तय समय पर जाकर काम करते हैं। उन्हें छोटे-छोटे कार्य जैसे- रिपोर्ट बनाना, जानकारी इकट्ठा करना या फाइल तैयार करने में सहायता करना आदि दिए जाते हैं|

इसके साथ ही साथ वे इंटर्नशिप युवा अधिकारी की बैठको को भी देख सकते हैं और समझ सकते हैं की निर्णय कैसे लिए जाते हैं| इससे उन्हें असली कार्य वातावरण का अनुभव मिलता है, जो भविष्य में बहुत काम आता है।

इंटर्नशिप की अवधि कितनी होती है?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 में इंटर्नशिप की अवधि कुछ हफ्तों से लेकर लगभग 3 महीने तक हो सकती हैं| इंटर्नशिप की यह अवधि विभाग के अनुसार अलग अलग हो सकती हैं| इस दौरान छात्रो को पूरी अवधि तक नियमित रूप से उपस्थित रहना होता है। समय पर आना, जिम्मेदारी से काम करना और दिए गए कार्य को पूरा करना जरूरी होता है। पूरी अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने पर ही छात्र को प्रमाणपत्र दिया जाता है।

छात्रों को क्या लाभ मिलेगा?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 के तहत छात्रो को असली काम सिखने का मौका मिल सकता हैं ताकि वे आत्मविश्वास के साथ बोलना, लिखना और टीम में काम करना सीख सके| उन सभी  छात्रो का यह अनुभव उन्हें आगे की पढ़ाई और नौकरी दोनों में मदद करता है।

इंटर्नशिप का अनुभव रिज्यूमे में जोड़ने से नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। सरकारी विभाग में काम करने का अनुभव हमेशा खास माना जाता है और यह छात्रों को दूसरों से अलग बनाता है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 के दौरान कितनी मिलेगी मानदेय

कुछ कुछ विभाग में इंटर्नशिप कर रहे छात्रो को मानदेय मिल सकता है, लेकिन यह हर जगह जरुरी नहीं होता हैं| अगर किसी भी विभगा में मानदेय मिल जाती हैं तो छात्रों को यात्रा और अन्य खर्चों में मदद मिलती है। यदि मानदेय न भी मिले, तो भी अनुभव बहुत कीमती होता है। कई छात्र सिर्फ सीखने और अनुभव के लिए भी इस योजना में भाग लेते हैं। यह उनके भविष्य के लिए एक निवेश जैसा होता है।

इंटर्नशिप पूरी होने के बाद क्या मिलेगा?

अगर आपका इंटर्नशिप पूरा हो जाता हैं तो छात्रो को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता हैं| यह प्रमाण पत्र इस लिए दिया जाता हैं की छात्र ने सरकारी विभाग में काम किया है और अनुभव प्राप्त किया है। यह प्रमाणपत्र आगे नौकरी या उच्च शिक्षा के समय काम आता है। इससे छात्र की मेहनत और योग्यता का प्रमाण मिलता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

Important Links

PM Internship Registration 2025 Link Here
PM Internship Login Link Here
PM Internship Portal Link Here

Prime Minister Internship Scheme 2026 FAQ

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 मेन कौन आवेदन कर सकता है?

इस योजना के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी तथा तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। छात्र किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से अध्ययनरत होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

चयन प्रक्रिया मेरिट और योग्यता के आधार पर होती है। आवेदन की समीक्षा विशेषज्ञ पैनल द्वारा की जाती है। योग्य छात्रों की शॉर्टलिस्ट जारी की जाती है। चयनित छात्रों को ईमेल या वेबसाइट के माध्यम से सूचना दी जाती है।

इंटर्नशिप की अवधि कितनी होती है?

इंटर्नशिप की अवधि कुछ सप्ताह से लेकर कुछ महीनों तक हो सकती है। यह संबंधित मंत्रालय या विभाग के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

क्या इंटर्नशिप के बाद प्रमाणपत्र मिलता है?

हाँ, इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर प्रमाणपत्र दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *